ससुराल वालों ने अपनी ही बहू को मारपीट कर जलने का किया प्रयास,मामले में प्राथमिकी दर्ज

ससुराल वालों ने अपनी ही बहू को मारपीट कर जलने का किया प्रयास,मामले में प्राथमिकी दर्ज

Share with
Views : 155
बौंसी/बांका:- एक 22 वर्षीय विवाहित महिला के साथ ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा मारपीट करने और महिला को जलाने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। मामला प्रखंड क्षेत्र के बंधुआ कुरावा थाना अंतर्गत मनियारपुर गांव का है। घटना के बाद आग से जली गंभीर रूप से जख्मी पार्वती देवी को इलाज के लिये पुलिस की गाड़ी से रेफरल लाया गया। गंभीर रूप से जख्मी महिला का इलाज रेफरल अस्पताल में किया जा रहा है। जबकि महिला के ससुर शंभू मंडल एवं पति नवीन मंडल को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हिरासत में ले लिया है। बताया गया कि ससुराल में बराबर उसके साथ मारपीट किये जाने खाने-पीने नहीं देने पर वह अपने एक वर्षीय पुत्र के साथ झारखंड गोड्डा जिला अंतर्गत रतनपुर गांव अपने मायके रहने चली आई थी। चार दिन पूर्व ही वह मायके से अपने ससुराल आई थी। जहां पर एक दिन पहले ससुर के द्वारा मारने पीटने की घटना को अंजाम दिया गया। जिसके बाद वह इस बात की शिकायत लेकर बधुआ कुरावा थाना गई थी। इस घटना के बाद पुनः उसके साथ दोबारा से मारपीट की गई और जलने का प्रयास किया गया। फिलहाल पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।
error: कॉपी नहीं होगा भाई खबर लिखना सिख ले