एक नई नवेली दुल्हन ने ससुराल जाने से पहले हर्षोल्लास के साथ दुल्हा के साथ पहली बार किया मतदान

एक नई नवेली दुल्हन ने ससुराल जाने से पहले हर्षोल्लास के साथ दुल्हा के साथ पहली बार किया मतदान

Share with
Views : 153
चांदन/बांका:- खबर बांका जिले की चांदन प्रखंड की है जहां एक नई नवेली दुल्हन ने आज ही के दिन अहले सुबह शादी रचाकर ससुराल जाने से पूर्व दूल्हे के रजामंदी पर हर्षोल्लास के साथ पहली बार मतदान करने का अवसर प्राप्त किया.  जो चर्चा का बिषय बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार में आसन्न लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण पांच राज्यों में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई है. जिसके मध्येनजर   27 बांका लोकसभा क्षेत्र के बेलहर विधानसभा अंतर्गत निर्वाचन संख्या 163 चांदन प्रखंड से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई। बताया जा रहा चांदन मुख्यालय स्थित चान्दन बाजार के मिस्त्री टोला के सुनील शर्मा के पुत्री निशा कुमारी की शादी समारोह कार्यक्रम गुरुवार को हुई थी और शुक्रवार को अहले सुबह शादी सम्पन्न हुई। जिसके बाद नई नवेली दुल्हन, सज धज कर ससुराल जाने के बजाय, मंडप से उठकर अपने पति विकास कुमार के साथ, दुल्हन जैसा सजा कार में बैठकर सीधे मतदान केंद्र संख्या 303 आदर्श मध्य विद्यालय चांदन पहुच गई। और अपना मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र की महापर्व का हिस्सा बनी।वहीं मतदान केंद्र पर मतदान कर्मियों ने नई नवेली दुल्हन को मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान करते देख खूब प्रफुल्लित हुए। इधर दुल्हन के पति विकास कुमार ने बताया की अब निशा मेरा जीवन संगिनी बन गई है. इनके इच्छा को पुरा करना मेरा कर्तव्य बनता है. हम सभी को देश के प्रति लगाव है.मेरा सोभाग्य हुआ की मैं अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर शादी के बाद पहली बार मतदान कराने का अवसर प्राप्त हुआ है।

TODAY आज तक से उमाकांत साह की रिपोर्ट।
error: कॉपी नहीं होगा भाई खबर लिखना सिख ले