BANKA NEWS: डिस्ट्रिक्ट पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 का किया गया शुभारंभ...

BANKA NEWS: डिस्ट्रिक्ट पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 का किया गया शुभारंभ...

Share with
Views : 357
ब्यूरो रिपोर्ट/कुमार चंदन 
                                                                                                            बांका: जिले में खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से "डिस्ट्रिक्ट पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025" का शुभारंभ बुधवार को जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सर्वप्रथम जिला खेल पदाधिकारी बबन कुमार ने जिला पदाधिकारी महोदय को अंग वस्त्र एवं बुके देकर सम्मान किया एवं जिला उद्योग पदाधिकारी शम्भू पटेल ने पुलिस अधीक्षक को अंग वस्त्र एवं बुके देकर सम्मन किया। इस मौके पर वरीय उपसमाहर्ता , बांका अशोक कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, बांका सुमित्रा नन्द, जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र, बांका के प्रबंधक रजनीश राज , अवर योजना पदाधिकारी, बांका सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी, बांका एवं पुलिस अधीक्षक, बांका द्वारा स्वयं पावरलिफ्टिंग में भाग लेकर प्रतिभागियों को उत्साहित किया। यह प्रतियोगिता 12 से 14 फरवरी तक खेल भवन सह व्यायामशाला, बांका में आयोजित की जा रही है। जिला पदाधिकारी, बांका द्वारा कहा गया कि पावरलिफ्टिंग जैसी प्रतियोगिता का आयोजन लगातार तीसरे साल किया जा रहा है। इससे न केवल स्थानीय युवाओं को प्रेरणा मिलेगी, बल्कि इस वर्ष ओपन प्रतियोगिता होने से पूरे बिहार और झारखंड के प्रतिभागियों को भी अपनी ताकत और क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप आमतौर पर बहुत कम जगहों पर आयोजित की जाती है, इसलिए बांका जिले में इसका आयोजन होना खेल और फिटनेस के प्रति युवाओं की रुचि को और बढ़ावा देगा। यह प्रतियोगिता जिम जाने वाले युवाओं के लिए एक नया प्लेटफॉर्म बनेगी, जिससे वे अपने स्किल्स को निखार सकें और भविष्य में उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए तैयार हो सकें। यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों की फिटनेस को बढ़ावा देगा, बल्कि जिले में खेल संस्कृति को भी मजबूत करेगा ।

*प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण*
 
इस प्रतियोगिता में विजेताओं को नकद पुरस्कार के साथ-साथ मेडल और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा:-

*प्रथम स्थान: ₹5,000 + टी-शर्ट + मेडल + प्रमाण पत्र*

*द्वितीय स्थान: ₹3,000 + मेडल + प्रमाण पत्र*

*तृतीय स्थान: ₹2,000 + मेडल + प्रमाण पत्र*

*Arm Wrestling, Pushups और Pullups विजेताओं को: ₹1,000 + मेडल + प्रमाण पत्र*


जिला खेल पदाधिकारी, बांका द्वारा बताया गया कि प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों के विजेताओं को कुल 1 लाख 5 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। 
  पुरस्कार राशि न केवल खिलाड़ियों के उत्साह को बढ़ाएंगी, बल्कि उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने और बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित भी करेगी। इससे प्रतियोगिता का स्तर ऊंचा उठेगा और नए प्रतिभाशाली खिलाड़ी उभरकर सामने आएंगे। 

     विदित हो पिछले दो वर्ष भी प्रतियोगिता का आयोजन सफलता पूर्वक किया गया था। इस वर्ष भी उसी परंपरा को बनाए रखते हुए इसे और भव्य तरीके से आयोजित किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता स्थानीय युवाओं को प्रतिस्पर्धात्मक माहौल और मंच प्रदान करने के लिए बनाई गई है, ताकि वे अपनी प्रतिभा निखार सकें और जिले का नाम रोशन कर सकें। वहीं इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं को नशे, बुरी आदतों और निष्क्रिय जीवनशैली से दूर रखने में सहायक होगी।


आज पुरुष वर्ग मे पावरलिफ्टिंग केटेगरी मे बेंच प्रेस, इन्कलाइन एवं डेकलाइन की प्रतियोगिता हुई जिसमे निम्न बजन वर्ग में म प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों की सूची निम्न है।

 *अंडर 65किलोग्राम* 
प्रथम -इंद्रदीप कुमार 
द्वितीय -मो रजि अहमद 
तृतीय -सुमित कुमार 

 *65 से 75 किलोग्राम* 

प्रथम -सुमित कुमार 
द्वितीय -शिवम् कुमार 
तृतीय-सोनू कुमार 

 *75 से 85 किलोग्राम* 

प्रथम -प्रीतम कुमार 
द्वितीय -हर्ष कुमार 
तृतीय-शुभम कुमार 

 *ओपन केटेगरी* 

प्रथम -गौरव कुमार 
द्वितीय -अमर पटेल 
तृतीय-चन्दन कुमार 

     
खेल के सफल संचालन के लिये निर्णयक के रूप मे प्रदीप कुमार, चन्दन कुमार, अरविन्द कुमार, महेश चक्रवरती, चन्दन चौधरी, सुमित कुमार, श्रीकांत पाण्डेय, गौरव कुमार एवं अन्य सहयोगी उपस्थित थे। मंच संचालन जिला खेल संयोजक प्रदीप कुमार ने किया। अधीक्षक शारीरिक शिक्षा, बांका बबन कुमार ने सभी प्रतिनियुक्त शिक्षकों को 14 फरवरी के मैच के लिये आवश्ययक दिशा निर्देश दिए।
 

error: कॉपी नहीं होगा भाई खबर लिखना सिख ले