BANKA NEWS: डॉ भीमराव अंबेडकर की मनाई गई जयंती

ब्यूरो रिपोर्ट/कुमार चन्दन। 
बौंसी/बांका:- परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बौंसी में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी आचार्य विवेकानंद झा के द्वारा प्रज्वलित कर किया गया। आचार्य तथा भैया- बहनों के द्वारा उनके चित्र पर पुष्पार्चन किया गय। विवेकानंद झा ने कहा बाबा साहब का जन्म 14 अप्रैल 1891 में महू, मध्य प्रदेश में हुआ था। वह एक समाज सुधारक तथा संविधान निर्माता थे। निकेश कुमार सिंह ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर एक
महान बुद्धिजीवी, विद्वान, राजनीतिज्ञ, कानूनविद्, अर्थशास्त्री और समाज सुधारक थे। वे भारतीय संविधान के निर्माता के रूप में जाने जाते हैं और दलितों और सामाजिक रूप से कमजोर लोगों के अधिकारों के लिए एक मजबूत आवाज थे। स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मन्त्री, भारतीय संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे। कई देशों के संविधान का अध्ययन कर 2 वर्ष 11 महीना और 18 दिन में भारतीय संविधान को तैयार किया था, बाबा द्वारा बताएं मार्ग पर हम सब को ईमानदारी पूवर्क चलना है। जयंती प्रमुख रानी मिश्रा तथा सह प्रमुख विकास कुमार के द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया।