BANKA NEWS: पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने दिवंगत सावित्री देवी को दी श्रद्धांजलि

BANKA NEWS: पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने दिवंगत सावित्री देवी को दी श्रद्धांजलि

Share with
Views : 140
ब्यूरो रिपोर्ट/ कुमार चन्दन।
बांका:- भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अश्विनी कुमार चौबे ने सोमवार को बाबू टोला (बांका) पहुंचकर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद जनार्दन यादव की धर्मपत्नी सावित्री देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। अश्विनी चौबे ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि सावित्री देवी एक आदर्श गृहिणी थीं, जिन्होंने समाज और परिवार को सदा जोड़े रखने का कार्य किया। उनका जाना एक अपूरणीय क्षति है। इस अवसर पर  बेलहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मनोज यादव, भाजपा जिलामंत्री मुकेश सिंह भाजपा नेता रंजीत यादव,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विकास सिंह, समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।अश्विनी चौबे ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में पूरा भाजपा परिवार उनके साथ खड़ा है। इसकी जानकारी भाजपा नेता रणजीत यादव ने दी।
error: कॉपी नहीं होगा भाई खबर लिखना सिख ले