BANKA NEWS: नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सार्थक पहल

BANKA NEWS: नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सार्थक पहल

Share with
Views : 110
वर्षा ग्राम संगठन में "महिला संवाद" कार्यक्रम का आयोजन

ब्यूरो रिपोर्ट/कुमार चन्दन। 

बाराहाट/बांका:- प्रखंड के वर्षा जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा भाभंगामा पंचायत, बाँका में "महिला संवाद" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत मंच प्रदान करना था। यह कार्यक्रम सरकार और जीविका के संयुक्त प्रयास से संचालित किया गया, जो न केवल महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित कर रहा है, बल्कि नीति निर्माण में उनकी सीधी भूमिका को भी सुनिश्चित कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। लीफलेट्स, वीडियो फिल्मों और उपस्थित अधिकारियों के माध्यम से महिलाओं को योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की गई। महिलाओं ने संतोष जताया कि उनके सुझाव और समस्याएँ ऑनलाइन दर्ज की जा रही हैं, जिससे उनकी आवाज़ सीधे सरकार तक पहुँच रही है। यह प्रक्रिया उन्हें निर्भय होकर अपनी बात कहने का अवसर देती है। संवाद के दौरान महिलाओं ने एक सुर में ऑर्गेनिक खेती के लिए प्रशिक्षण और अनुदान की मांग की। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि भविष्य की नीतियों में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाए और उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाए। यह कार्यक्रम केवल संवाद तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सरकार के लिए यह नीति-निर्माण की दिशा में एक नया और लोकतांत्रिक आधार बनता जा रहा है। जन आकांक्षाओं को नीतियों में समाहित करने की इस पहल को एक दूरदर्शी मॉडल के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम में प्रखंड परियोजना प्रबंधक बी पी एम अमरेश चंद्रा एवं सामुदायिक समन्वयक (सी सी ) रिंकू कुमारी भी उपस्थित रहीं। उन्होंने महिलाओं को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और उन्हें रोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज महिलाएँ किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, और समाज में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही।                                                                                                                                                                                
                                                
error: कॉपी नहीं होगा भाई खबर लिखना सिख ले