BANKA NEWS: दो महीने पूर्व प्रेमी संग भागी महिला को ढाई साल के बच्चे के साथ पुलिस किया बरामद
.jpg)
"TODAY आज तक"ए वेव न्यूज़ पोर्टल पीड़ित पति के पत्नी का प्रेमी संग फरार होने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित किया था इसके बाद पुलिस हरकत में आई
बांका: जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र के दक्षिणी बर्न पंचायत अंतर्गत मंझली गांव की 2 महीने पूर्व अपने प्रेमी के साथ अपने ढाई साल के बच्चों के साथ भागी महिला आखिरकार बुधवार को पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंझली गांव के स्वर्गीय जागेश्वर यादव के पुत्र गुड्डू यादव की पत्नी अंजू देवी अपने ढाई साल के पुत्र सूरज कुमार के साथ 5 दिसंबर 2024 को भैरोगंज बाजार जाने के बहाने रहस्यमय ढंग से गायब हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन करने के बाद भी कोई सुराग हाथ में नहीं लगने के बाद महिला के पति गुड्डू यादव ने आनंदपुर थाना में अपहरण का मामला दर्ज करा करा कर पत्नी और पुत्र को बरामदगी का गुहार लगाया था. लेकिन पुलिस द्वारा छानबीन से भागी महिला सिमुलतला थाना क्षेत्र के बुढी बारी गांव निवासी अपने प्रेमी टुनटुन यादव के साथ फरार हो गई थी। तब से दोनों महिला और प्रेमी घर फरार होकर ठिकाना बदल बदल कर रह रहा था। इसी बीच बुधवार को महिला के पति गुड्डू यादव ने पत्नी की मोबाइल ट्रेस के आधार पर बांका कोर्ट में होने की सूचना आनंदपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही आनंदपुर थाना अध्यक्ष विपिन कुमार एवं थाना कांड के केस के अनुसंधान कर्ता महिला थाना पुलिस कटोरिया के सहयोग से बुधवार को विधिवत बांका कोर्ट परिसर से फरार महिला एवं बच्चे के साथ बरामद कर आनंदपुर थाना ले आया। इस संदर्भ में आनंदपुर थाना अध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि उक्त महिला को बांका न्यायालय में पेश किया जाएगा. 364 के फर्द बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: उमाकांत साह