BANKA NEWS: प्रधानमंत्री आगमन को लेकर खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने की एन डी ए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

रिपोर्ट: उमाकांत साह
बांका/चांदन: प्रखंड मुख्यालय स्थित नावाडीह गांव के भाजपा मंडल के अध्यक्ष चंदन कुमार सिंहा के आवास पर 17 फरवरी सोमवार को चांदन मण्डल भाजपा की बैठक बिहार सरकार के खेल मंत्री सह बांका जिला प्रभारी मंत्री सुरेंद्र मेहता की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। बैठक में आगामी 24 फरवरी को भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सभा को सफल बनाने हेतु चांदन मण्डल की बैठक मण्डल अध्यक्ष निरंजन सिंह की अध्यक्षता में जिला उपाध्यक्ष चन्दन सिन्हा के नावाडीह आवास पर सम्पन्न हुआ। खेल मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री सुरेंद्र मेहता द्वारा चांदन प्रखंड से चार हजार किसानों एवं कार्यकर्ताओं को भागलपुर ले जाने की तैयारी करने एवं आमंत्रण पत्र हर घर में पहुचाने का आग्रह अपने कार्यकर्ताओं से किये। मंत्री ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री ने सम्पूर्ण विश्व में भारत का नाम ऊँचा किये हैं और भागलपुर से किसान सम्मान निधि के उन्नीसवाँ किश्त किसानों के खाते में देने एवं अनेकों सौगात देने के लिये भागलपुर आ रहे हैं। इसलिए हम सभी अधिक से अधिक संख्या में भागलपुर पहुंच कर प्रधानमंत्री का भाषण को सुने एवं सभा को सफल बनावें। बैठक के बाद मंत्री ने क्षेत्रीय समस्याओं को घंटों तक सुने एवं संबंधित अधिकारियों को फोन पर अविलंब निवारण हेतु निर्देश भी दिये।बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा, निवर्तमान जिला अध्यक्ष बिकास सिंह,विधानसभा संयोजक हरेकृष्ण पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष चन्दन सिन्हा,जिला महामंत्री हीरालाल मण्डल,वरिष्ठ नेता चंद्रमोहन पाण्डेय,वीरेंद्र झा,बेचन महतो,सुबोध यादव,पंचानंद यादव ,दीपक झा नारायण यादव,मंटू पासवान, राजाराम टुडु,तरुण दूबे मनोज झा,दुर्गेश मंजर्वे, आशुतोष सिन्हा, अमीनदेव सिंह,जयनारायण सिंह, परितोष सिन्हा, राजीव रंजन सिन्हा, अमित गौरव, अभिषेक कुमार, अनीस सिन्हा,मुकेश दूबे, भीमलाल चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।