BANKA NEWS: गेंद निकलते समय तालाब में डूबा 17 वर्षीय छात्र, हुई दर्दनाक मौत।

BANKA NEWS: गेंद निकलते समय तालाब में डूबा 17 वर्षीय छात्र, हुई दर्दनाक मौत।

Share with
Views : 389
रिपोर्ट.. उमाकांत साह 

कटोरिया. थाना अंतर्गत जंगल क्षेत्र में लोरीकुंडा के समीप कसवरिया में निर्मित पोखर में डूबने से एक 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे की बताई जा रही है। मृतक थाना क्षेत्र के कुरावा गांव के योगेन्द्र शर्मा का पुत्र सोनू शर्मा बताया गया है। युवक कटोरिया इंटरस्तरीय हाई स्कूल के 12 वीं कक्षा का छात्र था। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार युवक अपने दोस्तों के साथ लोरीकुंडा के पास मैदान में क्रिकेट खेलने गया था। मैदान के बगल में वन विभाग द्वारा हाल ही में पोखर का निर्माण कराया गया है। क्रिकेट खेलने के दौरान बॉल पोखर में चली गई। युवक बॉल को निकालने के लिए पोखर में चला गया। लेकिन नई मिट्टी की वजह से फिसलकर वह पोखर में बने गड्ढे में घुस गया। साथी सभी द्वारा हो हल्ला करने पर आसपास मवेशी चरा रहे कुछ ग्रामीण आए तथा बांस के सहारे युवक को निकालने की कोशिश की। लेकिन पानी में डूब रहा युवक बांस को पकड़ नहीं सका और पानी के अंदर चला गया। इधर, दोस्तों द्वारा युवक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा ग्रामीणों की मदद से युवक को पोखर से बाहर निकाला गया। परिजनों द्वारा आनन फानन में युवक को ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर बिनोद कुमार द्वारा जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर कटोरिया थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय, अनि सुनील मंडल, अश्वनी कुमार, सअनि उपेंद्र तिवारी के साथ सदलबल रेफरल अस्पताल पहुंचे तथा मामले की छानबीन की। पुलिस द्वारा आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया। फिलहाल इस घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
error: कॉपी नहीं होगा भाई खबर लिखना सिख ले