बांका के 35 वां स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजनः जिला प्रभारी मंत्री.....

ब्यूरो रिपोर्ट/कुमार चंदन।
बांका: शुक्रवार को आरएमके मैदान में जिला प्रभारी मंत्री सह खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता बांका विधायक रामनारायण मंडल डीएम अंशुल कुमार एवं एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा के द्वारा फीता काट कर एवं दीप प्रज्वलित कर 35 वां स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ किया गया। समारोह की शुरुआत में विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। मौके पर सर्किट हाउस के पीछे दुर्गा पोखर के परिसर में प्रभारी मंत्री जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। तत्पश्चात स्वागत गान एवं गणेश वंदना प्रस्तुत किया गया। मंच पर प्रभारी मंत्री, विधायक, जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी द्वारा कार्य योजना स्मरण पत्र का विमोचन किया गया। प्रभारी मंत्री, विधायक एवं जिला पदाधिकारी द्वारा अपने संबोधन में जिले के गठन से अब तक की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला और इसके सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। संबोधन के पश्चात केक काट कर उत्सवी संदेश सम्प्रेषण किया गया। मुख्य कार्यक्रम स्थल पर मंच के सामने बांका जिला का रंगोली बनाया गया था। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए स्टालों में से एक स्टॉल जिला निर्वाचन शाखा, कृषि विभाग , आइसीडीएस, पशुपालन सहित कई विभागों का स्टाल लगाए गए था।जिसके माध्यम से संबंधित विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रभारी मंत्री, विधायक एवं जिला पदाधिकारी द्वारा योजना स्थल पर स्थित सभी स्टलों का निरीक्षण किया गया इस दौरान उनके द्वारा संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों से लगाए गए स्टॉल के बारे में जानकारी ली गई। शुक्रवार को विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन के पश्चात जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, बांका द्वारा मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना (संबल) अंतर्गत 22 बैट्री चालित ट्राई साईकिल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वहीं अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना अन्तर्गत 1 लाख रुपए का फिक्स डिपोजिट वितरण 5 लाभुकों को एवं मुख्यमंत्री निशक्त विभाग अनुदान योजना हेतु 1 लाभुक को किया गया। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना अंतर्गत चयनित 8 लाभुकों को ई-रिक्शा प्रदान किया गया।