BANKA NEWS: क्रॉस चिन्ह का गलत इस्तेमाल कर उप मुखिया किया निर्वाचित: वार्ड सदस्य भीम कुमार

रिपोर्ट: उमाकांत साह
बांका: जिला पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी के आदेशानुसार चांदन प्रखंड के कुसुम जोरी पंचायत के रिक्त उप मुखिया पद की निर्वाचन हेतु शुक्रवार 7 मार्च को बंदोबस्त पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी अरविंद कुमार की अध्यक्षता में चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में उप मुखिया का चुनाव किया गया। जिसमें 11 वार्ड सदस्यों ने भाग लेकर उप मुखिया का चुनाव किया। उप मुखिया के पद पर दो कैंडिडेट कड़वारण के वार्ड सदस्य दिनेश दास व पिपराडीह के वार्ड सदस्य भीम कुमार मैदान में उतरा गया था। उप मुखिया चुनाव के लिए नोडल पदाधिकारी के निर्देश पर सभी वार्ड सदस्यों को उप मुखिया प्रतिनिधि चुनाव के लिए क्रॉस चिन्ह लगाकर चुनाव किया गया। जिसमें 5 वोट दिनेश दास के पक्ष में और 4 वोट भीम कुमार के पक्ष में पड़ा। इस प्रकार निर्वाची पदाधिकारी ने दिनेश दास को कुसुम जोरी पंचायत की उप मुखिया निर्वाचित घोषित किया। जानकारी के अनुसार कुसुम जोरी पंचायत के तत्कालीन उप मुखिया नरेंद्र ठाकुर का 27 फरवरी को अविश्वास प्रस्ताव के तहत चुनाव के दौरान पक्ष में 5 वोट एवं विपक्ष में 7 वोट पड़े थे जिसके कारण कुसुमजोरी पंचायत के उप मुखिया पद रिक्त था। जिसके आलोक में शुक्रवार 7 मार्च को निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव प्रक्रिया संचालित कर हेतु आयोग का निर्देशानुसार चुनाव संपन्न किया गया। वही इस बाबत प्रतिद्वंदी उप मुखिया कैंडिडेट वार्ड सदस्य भीम कुमार ने बताया कि उप मुखिया चुनाव में दोनों उम्मीदवार को क्रॉस चिन्ह लगाकर बराबर बराबर वोट पड़ा। किंतु क्रॉस चिन्ह को गलत इस्तेमाल बताकर दिनेश दास को निर्वाचित घोषित किया गया है। जो जांच की विषय बनती है। इधर उप मुखिया चुनाव में कुसुम जोरी पंचायत के मुखिया ममता देवी समय अनुकूल पहुंचने के बजाय निर्धारित समय से एक घंटा विलंब पर पहुंचने के कारण उप मुखिया चुनाव करने से वंचित रह गई। मौके पर प्रभारी बीडीओ पंकज कुमार मिश्र पंचायत सचिव अरविंद कुमार डाटा ऑपरेटर अभिषेक कुमार सिंह, साहित वार्ड सदस्य अनीता देवी, नेहा देवी, उप मुखिया प्रत्याशी वार्ड सदस्य भीम कुमार, पूर्व उप मुखिया नरेंद्र ठाकुर, निर्वाचित उप मुखिया दिनेश दास, कैलाश तांती, घोलटन यादव, सिंधु देवी आदर्श कुमार संगीता देवी मौजूद थे।