BANKA NEWS: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी सम्मान समारोह का आयोजन ।
.jpg)
रिपोर्ट: निभाष कुमार
शंभूगंज: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत छत्रहार में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत मुखिया अनिया मिश्रा ने सभी उपस्थित लोगों का तिलक कर स्वागत करते हुए की। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाएं, जीविका दीदी, एएनएम दीदी, आशा सेविका, और सखी दीदी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर महिलाओं के अधिकार, शिक्षा और सशक्तिकरण पर चर्चा की गई। गांधी फेलो सुष्मिता सिन्हा (पिरामल फाउंडेशन) और मुखिया अनीता मिश्रा ने "महिला पाठशाला की दीवार" नामक एक नई पहल की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को शिक्षा और जागरूकता से जोड़ना है। कार्यक्रम में मुखिया अनीता जी सचिव नगेंद्र जी, ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र और भेट देकर सम्मानित किया। इस दौरान महिलाओं के अधिकारों और उनके हक की बात पर जोर दिया गया, जिससे वे अपने भविष्य के प्रति अधिक जागरूक और आत्मनिर्भर बन सकें। इस पहल से महिलाओं को शिक्षा और उनके अधिकारों की जानकारी मिलने की उम्मीद है, जिससे वे समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगी। ग्राम सभा में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहे।