BANKA NEWS: मशहूर लोक गायिका देवी के गाने..अंगुली में डसले बिया नागिनिया..पर आउट ऑफ कंट्रोल हुए दर्शन।

BANKA NEWS: मशहूर लोक गायिका देवी के गाने..अंगुली में डसले बिया नागिनिया..पर आउट ऑफ कंट्रोल हुए दर्शन।

Share with
Views : 939
रिपोर्ट: अजय आर्यन 
धोरैया: प्रखंड के गौरा गांव में श्री श्री 1008 सहस्त्र चंडी महायज्ञ के आठवें दिन बुधवार को भोजपुरी की मशहूर लोक गायिका देवी का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत रात 9 बजे हुई और रात भर चलता रहा। आयोजन कर्ता कौशल सिंह ने देवी का अंग वस्त्र और गौरा का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। बिहार और झारखंड की काफी संख्या में दर्शक देवी को देखने को सुनने के लिए पहुंचा हुआ था। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था प्रशासन की ओर से टाइट की गई थी। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती थी। पूरा परिसर देवी देवी के आवाजों से गुंजा। इस कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोग शामिल हुए। देवी ने भक्ति गीतों से कार्यक्रम का आगाज किया। 'केवड़िया खोल ए मइया' और 'खड़ा बा पुजरिया' जैसे भक्ति गीतों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बेहतरीन संगीत पर दर्शकों ने तालिया की बरसात कर दी। देवी ने रात भर एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। इसे सुनने के लिए रात भर दर्शक भी जमे रहे। 5 मार्च से लगातार आयोजित इस विशाल कार्यक्रम का समापन 13 मार्च को अंतिम प्रस्तुति शिवेश मिश्रा के कार्यक्रम साथ हो जाएगा।

पुरानी गीतों पर झूम उठे दर्शक
दर्शकों के फरमाइश पर देवी ने अपने पुराने एल्बम के एक दर्जन से अधिक गीत गाकर खूब तालियां बटोरी, उनकी चर्चित गीत ए सईया मत रह दूर परबल बेचे जाईब भागलपुर...के बोल सुनते ही आउट ऑफ कंट्रोल हुए दर्शकों की भीड़ को नियंत्रण करने में आयोजन कमेटी के पसीने छूट गए। अंगुली में डसले बिया नागिनिया रे नन्दी... कजरा वाली गजरा वाली उरणपरी मेरा सोना जैसा दिल लेके कहां चली... सहित लगातार एक के बाद एक करीब डेढ़ दर्जन गीत गाकर देवी ने रात भर दर्शकों का मनोरंजन किया। 
error: कॉपी नहीं होगा भाई खबर लिखना सिख ले